छतरपुर नगर: ज्वाना में तेज तूफान से पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, अस्पताल लाते समय तोड़ा दम
छतरपुर के ज्वाना में सोमवार की सुबह 11 बजे आए तेज आंधी-तूफान के दौरान 42 वर्षीय बिंद्रावन कुशवाहा की पेड़ गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि बारिश और तूफान से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, तभी तेज हवा के कारण पेड़ उखड़कर उन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।