बाबई: ग्राम बागड़ातवा के समीप ट्रेन से कटकर 23 वर्षीय युवक की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
माखननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बागड़ातवा के पास रेल्वे ट्रैक खम्मा नंबर 772/23 एवं 772/25 के मध्य बनखेड़ी निवासी 23 वर्षीय युवक विशाल और राज पिता सुनील अहिरवार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। माखननगर पुलिस ने रविवार रात 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश पिता बालकिशन उम्र 35 साल की सूचना पर मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है