जमालपुर: मुंगेर: बांक पंचायत के संदलपुर मंगरा पोखर में बनेगा एक करोड़ का भव्य सूर्य मंदिर, छठ व्रतियों को मिलेगी सुविधा
*मंगरा पोखर में बनेगा एक करोड़ का भव्य सूर्य मंदिर, छठ व्रतियों को मिलेगी बड़ी सुविधा* मुंगेर। बांक पंचायत के संदलपुर स्थित मंगरा पोखर में एक करोड़ रुपये की लागत से भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को मुखिया डेजी देवी और प्रमुख प्रतिनिधि जयराज गौतम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या