जैतहरी: परमठ क्षेत्र में नालियों की सफाई व कचरा उठाव अभियान तेज
नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 05 एवं 06 के परमठ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत नालियों की साफ-सफाई और कचरा उठाव का कार्य कराया गया। नगर परिषद की टीम ने जलभराव और गंदगी की समस्या दूर करने के लिए सफाई अभियान चलाया तथा नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।