धनघटा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से दो नफर वारंटी पिंटू पुत्र संतराम, राजेश उर्फ नन्हे पुत्र कमल यादव को बुधवार को शाम 5:00 बजे धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में जनपद में वांछितो व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार चल रहें अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।