धनघटा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से दबिश के दौरान 8 नफर वारंटी को मंगलवार को शाम 5:00 बजे धनघटा पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में जनपद में वांछितो व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्ततो के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत गिरफ्तारी की गई है।