धनघटा तहसील परिसर में किसी काम से आए व्यक्ति ने मंगलवार को अपना वाहन मोटरसाइकिल बाहर खड़ा कर दिया। तहसील होने के कारण भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा थी। अचानक मोटरसाइकिल से धुआं उठाना शुरू हुआ, आसपास में अफरा तफरी का माहौल मच गया। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग बुझाने का प्रयास किया है।