नजीबाबाद: नजीबाबाद में गैस की किल्लत से लोग परेशान
शनिवार 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर भारी भीड़ जमा है। रात्रि में उपभोक्ता एजेंसी के बाहर लाइन लगाने के लिए मजबूर हो गए हैं।उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को समझने के लिए पुलिस गैस एजेंसी पर मौजूद हैं । एजेंसी के मैनेजर खेम सिंह ने कहा की गैस की किल्लत एक हफ्ते में सही हो जाएगी ।