खरौंधी: दसीपुर के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, हुसरू गांव में छाया मातम
खरौंधी-केतार मुख्य सड़क पर दसीपुर गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव निवासी 25 वर्षीय नावेद अंसारी की मौत हो गई। वह बाइक से केतार जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल नावेद को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घट