गनाेड़ा: टिंबागामड़ी महादेव मंदिर से ताँबे की जलाधारी और दो ताँबे के लौटे चोरी, ग्रामीणों मे आक्रोश
गनोड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत टिंबागामड़ी गांव मे महादेव मंदिर पर चोरी की वारदात होने का मानला सामने आया हे। सोमवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार जब पुजारी और ग्रामीण मंदिर पहुँचे तो मंदिर से ताँबे की जलाधारी और दो ताँबे के लौटे गायब थे। आसपास जानकारी ली और ग्रामीण इकट्ठा हुवे पर कोई सुराग नहीं लगा। वारदात को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया हे।