पन्ना: सड़क पर 4 दिन से पेड़, 'सिस्टम' की नींद या मौत को दावत? लोगों में भारी आक्रोश
Panna, Panna | May 1, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के व्यस्त पोस्ट ऑफिस चौक पर पिछले 96 घंटों से एक विशालकाय पेड़ सड़क के बीचों-बीच धराशायी पड़ा है। अधिकारियों की गाड़ियाँ वहीं से गुजर रही हैं, लेकिन अंधेरगर्दी देखिए कि अब तक इसे हटाया नहीं गया। रात के अंधेरे में यह रास्ता 'डेथ ट्रैप' बन चुका है।