एटा: मारहरा क्षेत्र में आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड स्थित ग्राम मोहनसती में रसिया दंगल का आयोजन हुआ
Etah, Etah | Apr 18, 2026 एटा के मारहरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित ग्राम मोहनसती के आंबेडकर पार्क में रसिया दंगल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा नेता विजय सिंह टाइगर और चेयरमैन प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार रात को किया।इस अवसर पर विजय सिंह टाइगर ने आयोजन समिति को 42 हजार 411 रुपये का चेक प्रदान किया।