भदोही: खेत खलिहानों में अग्नि दुर्घटना को रोकने के लिए अग्निशमन दल ने किया मॉक ड्रिल।
खेत खलिहानों में अग्नि दुर्घटना को रोकने के लिए अग्निशमन दल ने किया मॉक ड्रिल। भदोही जनपद के अग्निशमन दल ने आज भदोही तहसील के हरियांव ,सराय ,गंगापुर, पकरी ,फत्तुपुर, नयनपुर, पिपरीस ,आधारपुर, डुड़वां, धर्मपुर, आदि गांवों के खेत खलियानों में जाकर ड्रिल मॉक किया और आग से दुर्घटना से बचाव के लिए उपाय बताएं।