चंदौसी: खटैटा चंदौसी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो छात्र सहित अभिभावक घायल, मौके पर पहुंची थाना कुढ फतेहगढ़ की पुलिस
चंदौसी के थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र में चंदौसी-खटैटा मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। यह हादसा गांव खुशालपुर के पास, एक इंग्लिश मीडियम विद्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव नगला पुरवा निवासी आशम अली अपने दो बच्चों (छात्रों) को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे।