पुरवा नगर में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ के सहयोग से एक निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन रेनू गुप्ता के प्रस्ताव पर आयोजित इस शिविर में लखनऊ से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंची। पुरवा नगर के मोहल्ला कस्टोलवा स्थित रामलीला मैदान में हुए इस आयोजन में 176 मरीजों की जांच की गई।