बुधवार को डीआईओ की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जनपद बहराइच में 14 15 मार्च को दो पालियों में संपन्न होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न करने के लिए डीएम ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।