पवित्र नगरी अमरकंटक में सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ का सोमवार शाम 5.30 बजे श्रद्धा और आस्था के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। नर्मदा नदी के उत्तर तट स्थित रामघाट संध्या को महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाओं ने नर्मदा जल में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना की