कवर्धा: कवर्धा टाउन शराब भट्ठी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के गले पर अज्ञात आरोपियों ने ब्लेड मारकर किया जानलेवा हमला
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा शहर के टाउन शराब भट्ठी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड रुस्तम खान पर अज्ञात आरोपियों द्वारा गले में ब्लेड मारकर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमे सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया है।वही इस मामले में कोतवाली पुलिस की टीम जांच कर रही है।