कवर्धा: कलेक्टर ने रोजगार के लिए जिले से अन्य प्रातों में जाने वाले सभी श्रमिकों की पूरी जानकारी रखने के दिए सख्त निर्देश दिए
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज समय सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री सहित राज्य शासन से प्राप्त आदेश-निर्देश, क्षेत्रीय भ्रमण और कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त आवेदन के निराकरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।रोजगार की तलाश में बाहर जाने वाले सभी श्रमिकों का नाम संबंधित ग्राम पंचायतों में पलायन पंजी गंभीरता से संधारित करने दिए निर्देश।