बांसडीह: मिश्र केवटलिया में बेटी की शादी से पहले अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, चार झोपड़ियों सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
मिश्र केवटीलिया ग्राम सभा में एक बेटी की शादी से पहले ही अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने के कारण पीड़ित परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगी की घटना में गैस सिलेंडर भी फट गया ।धमाका सुनकर लोग दहशत में आ गए।शनिवार के दिन पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग लगे की घटना में सब कुछ जलकर राख हो चुका है। परिवार के लोग खेत की कटाई करने गया था।तभी आग लग गई।