रघुराजनगर नगरी: रामनगर मे पन्नी त्रिपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने उठाई टीन शेड और मुक्तिधाम की मांग, CEO ने दिया आश्वासन
मैहर जिले के रामनगर भड़रा गांव से व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने आई है, जहां एक 83 वर्षीय वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए त्रिपाल का सहारा लेना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे ग्रामीणों ने बनाकर प्रशासन से स्थायी व्यवस्था की मांग की है। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने मुक्तिधाम बनवाने का आश्वासन दिया