नदी थाना पुलिस ने मौजीपुर रेलवे लाइन के पास से से 22 लीटर देसी शराब के साथ पीने, पिलाने व बेचने में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोग जेठुली गांव के रहने बाले धनेश राय, श्रीकांत कुमार, छोटू कुमार, अनुज कुमार और विक्की कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शराब रखने, बेचने व पीने का धारा लगाते हुए सभी गिरफ्तार लोगो जेल भेजा गया है।