रसूलाबाद क्षेत्र के मकरन्दपुर निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पुत्री पुत्री की गोदभराई जनपद फतेहपुर निवासी रोहित के साथ हुई थी और 11 मार्च को विवाह होना था आरोप है कि विवाह से पूर्व विपक्षीगणों द्वारा अतिरिक्त 11 लाख रुपये की मांग की गई। जिसमे असमर्थता जताने पर आरोपियों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।