मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर-छेमिया मार्ग पर शनिवार रात 10:30 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद में फायरिंग हो गई। घटना में चार युवक घायल हो गए। घायलों को वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक वारदात के बाद फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।