भरथना: लखना भोगनीपुर नहर कोठी में बिना अनुमति शीशम सहित अन्य पेड़ों पर चली आरी, वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
लखना के ग्राम करौंधी स्थित ब्रिटिशकालीन भोगनीपुर नहर कोठी परिसर में शीशम सहित अन्य पुराने पेड़ों की कथित रूप से बिना अनुमति कटाई की गयी। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आधा दर्जन पेड़ों को बिना नीलामी मशीन से काटा गया और लकड़ी बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद कटी हुई लकड़ी मौके पर ही छोड़ दी गई।