इटावा: भरथना इलाके के बाहरपुरा रोड पर बाजार आ रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दंपति हुए घायल
Etawah, Etawah | Jun 21, 2025 बालपुर कुदरकोट औरैया निवासी पंकज तिवारी शनिवार को अपनी पत्नी रूबी तिवारी के साथ भरथना बाजार करने आ रहे थे, भरथना के बाहरपुरा के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए, राहगीरों द्वारा एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया जहां से दोपहर एक बजे इटावा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है।p