मांझी: बिजली चोरी पर विभाग की बड़ी कार्रवाई , 6 पर प्राथमिक की दर्ज
Manjhi, Saran | Jun 10, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी के आरोप में एक स्टडी सेंटर संचालक समेत 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कनीय अभियंता नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दाउदपुर, दाउदपुर चट्टी ,जगतिया रोड और यादव टोली में कारीब 5 बजे तक चले अभियान के दौरान उपभोक्ताओं के मीटर बायपास कर अवैध उपयोग करते पकड़ा गया।