डीआरएम ने किया चुनार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण। स्टेशन के मध्य में नए एफओबी के प्रस्ताव का किया अवलोकन। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, चार और पांच को जोड़ने के लिए स्टेशन के मध्य में नए एफओबी का निर्माण होना है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को चुनार स्टेशन का निरीक्षण किया।