गोमिया: साड़म में कर्बला के पास चबूतरा निर्माण का शिलान्यास, बढ़ेगा सामाजिक सौहार्द
Gumia, Bokaro | Jun 3, 2026 गोमिया प्रखंड के ग्राम साड़म के दलाल टोला में बुधवार समय लगभग साढ़े बारह बजे कर्बला एवं कब्रिस्तान के समीप चबूतरा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। स्थानीय मांग पर शुरू किए गए इस कार्य से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। आयोजकों ने कहा कि यह निर्माण सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।