शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बदरवास पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करवाई की है।