भटवाड़ी: हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी
हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। निरीक्षण में मजदूरों की कम उपस्थिति और घटिया सामग्री का इस्तेमाल पाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की चेतावनी के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना है। कांग्रेस ने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।