सोहागपुर: जिले भर की पुलिस ने मुख्य मार्ग पर लगाया वाहन चेकिंग अभियान 212 वाहनों का काटा चालान पुलिस ने शुक्रवार को दी जानकारी
शहडोल जिले के पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस में मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान लगाकर 212 वाहनों का चालान काटकर 99200 का जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने बताया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है।