मांझी: लू लगने से राहगीर की मौत ,नरपलिया बाजार के समीप लू का शिकार हुआ राहगीर
Manjhi, Saran | Jun 16, 2026 मांझी एकमा मुख्य मार्ग पर नरपलिया बाजार के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे लू लगने से एक राहगीर की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान नरपलिया निवासी 50 वर्षीय धनपत महतो के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गर्मी के कारण अचानक वे सड़क किनारे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।