कोटा के लाड़पुरा क्षेत्र स्थित केवल नगर में पप्पूलाल रीना के घर के पीछे करीब 4 फीट लंबा काला कोबरा निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी भवानी सिंह यादव को सूचना देकर कोबरा को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
Ladpura, Kota | Aug 4, 2026