बाघमारा/कतरास: कतरास स्टेशन में पिछले 10 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है, यात्री परेशान हो रहे हैं
10 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है जिसके कारण यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है लोग परेशान है जीआरपी थाना के सामने लगा आरो मशीन भी बंद है ट्रेन आने पर लोग पानी पीने के लिए दौड़ते हैं लेकिन पानी नहीं मिलने पर मायूस होकर डब्बे में चले जाते हैं हालांकि रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है,सूचना धनबाद के वरीय अधिकारी तक को दे दी है।