कतरास के लकड़का 4 नंबर न्यू क़्वार्टर में सोमवार के दिन तेज बारिश के बीच एक पुराना लिपटस का पेड़ गिर जाने से प्रेम चंद्र राम गुप्ता के आवास का एक दीवार व कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना के दौरान घर के सभी सदस्य बाल बाल बचे. इस घटना में कमरे में रखा रखा पलंग, बक्शा व टेबल इत्यादि सभी नष्ट हो गए हैं।