छतरपुर नगर: 5 साल की बच्ची ने निगला ₹5 का सिक्का, छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सफलतापूर्वक निकाला।
खेलते समय एक 5 वर्षीय बच्ची ने गलती से ₹5 का सिक्का निगल लिया। घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे बाहर ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक सिक्का निकालकर बच्ची की जान बचाई।वही इस मामले की जानकारी आज 30 जून दोपहर कारी 4:00 बजे परिजनों ने दी है।