सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ाकोटा में 26 दिसंबर दिन शुक्रवार को वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय व्यवस्थापक मनोज कुमार तिवारी जी, विशिष्ट अतिथि सह व्यवस्थापक शमिक शर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्या भारतीय अध्यक्षा बहिन दृष्टि गौड़ ने की ,पूर्व छात्र हरीश द्विवेदी जी, वतन सोनी जी उपस्थित रहे।