मथुरा: मथुरा में अज्ञात वाहन ने ऊंट-बुग्गी को रौंदा, हादसे में किसान और ऊंट की घटना स्थल पर हुई मौत
हादसे के दृश्य इतने भयावह हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाए।घटना गुरुवार की सुबह की है। जब बलदेव क्षेत्र के संजय नगला गांव का रहने वाला सलीम खान अपनी ऊंट-बुग्गी लेकर भूसा लेने निकला था। जैसे ही वह आशा की घड़ी के पास पहुँचा था तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुग्गी के परखच्चे उड़ गए।