चौथम: चौथम डीह में आग लगने से एक घर जल गया, पांच बकरियां झुलसीं और एक युवक भी झुलसा
चौथम थाना क्षेत्र के चौथम डीह में मंगलवार की अर्धरात्रि को अचानक एक घर में आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक एक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में पांच बकरियां भी झुलस गई। वहीं एक बकरी की मौत हो गई। आग बुझाने के क्रम में भदई चौधरी के पुत्र श्रवण कुमार का हाथ झुलस गया। जिसका इलाज चौथम सीएचसी में किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर