चौथम: हरदिया गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट करने का आरोप, थाने में दिया आवेदन
चौथम थाना अंतर्गत हरदिया गांव निवासी गोपाल सिंह की पत्नी सविता देवी ने अपने पडोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चौथम थाना में मंगलवार को दिए गए आवेदन में सविता देवी ने बताया की मंगलवार को मेरी पुत्री जलावान लेकर आ रही थी। रास्ते में जा रहे पड़ोसी के शरीर में सट गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया।