लक्ष्मीपुर: बारिश के बाद दिग्घी बाजार में जलजमाव, दुकानदार और राहगीर हो रहे परेशान
लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी बाजार में शनिवार देर शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के बाद जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे दुकानें खुलने के समय बाजार की सड़कों पर पानी जमा रहने से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों के सामने पानी भर जाने से ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।