कोल: अकराबाद विद्युत उपकेंद्र में तैनात विद्युत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Dec 21, 2025 अकराबाद विद्युत उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 40 वर्षीय प्रदीप कुमार 2 वर्ष पूर्व कॉन्ट्रैक्ट बेस पर विद्युत विभाग में कर्मचारी के रूप में कार्य पर लगे थे। शनिवार शाम विद्युत उपकेंद्र से परिवार के लोगों के पास फोन आया और प्रदीप की तबीयत खराब बताई। प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।