धामपुर: नहटौर कोतवाली देहात मार्ग पर फतेहपुर मंदिर के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | May 27, 2026 बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे नहटौर कोतवाली देहात मार्ग पर फतेहपुर मंदिर के पास एक रोडवेज बस ने बाइक मे टक्कर मार दी। बताया जाता है कि खतापुर निवासी बाइक सवार विशाल कुमार अपनी फुफेरी बहन कोठी बाजार बढ़ापुर निवासी संजना को लेकर आ रहा था ।बाइक की टक्कर के दौरान संजना की मौत हो गई।