इस्माइलपुर: मिराचक 14 नम्बर सड़क पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल टहल रहे युवक को मारा धक्का, मायागंज रेफर
बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की मिराचक 14 नम्बर सड़क पर तेज रफ्तार अनियंत्रित उजले रंग की हौंडा सिटी कार संख्या BR 09 M 3561 ने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में मिल्की मिराचक निवासी मो चमन गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से उसे बिहपुर सीएचसी में भर्ती कराया।