भिंड नगर: जिला अस्पताल में निकला जहरीला सांप, सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र जग्गू परिहार ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे छोड़ा
भिंड। जिला अस्पताल में रविवार सुबह करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अस्पताल परिसर में एक जहरीला सांप निकल आया। सांप को देखकर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना सर्पमित्र जग्गू परिहार को दी।सूचना मिलते ही सर्पमित्र जग्गू परिहार बिना देर किए जिला चिकित्सालय पहुंचे और सांप की तलाश शुरू की।