गभाना: गभाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया
गभाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को सुबह 11 बजे से पुलिस टीम ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनज़र गभाना क्षेत्र के मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया।