पिपरिया: पिपरिया प्रखंड कार्यालय में स्थानांतरण के बाद समारोह पूर्वक दी गई प्रखंड विकास पदाधिकारी को विदाई
शुक्रवार को पिपरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अपराह्न 1 बजे यहां आयोजित कार्यक्रम में स्थानांतरण के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतु रंजन कुमार को कार्यालय कर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई. वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट किए.