मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में क्रेन की टक्कर से स्कूटी सवार पिता की मौत, घायल पिता को सीने से लगाकर मदद मांगती रही बेटी
Meerut, Meerut | Jun 11, 2026 मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी पर बेटी के साथ घर लौट रहे पिता की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद बेटी घायल पिता को सीने से लगाकर मदद की गुहार लगाती रही। परिजनों का आरोप है कि पास के अस्पताल ने भर्ती करने से इनकार कर दिया, समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते उन्होंने तुम तोड़ दिया