राजाजान गांव में शनिवार की शाम करीब 7: 02 बजे पहुंचने पर यूपीएससी की परीक्षा में चयनित अभिषेक चौहान का ग्रामीणों ने गाजे— बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। मुखिया शशि कुमारी के नेतृत्व में अभिषेक की आरती उतारी गई और फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। गौरतलाप है कि अभिषेक चौहान ने यूपीएससी की परीक्षा में 102 वां रैंक लाकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।